21 से 27 सितंबर 2026 साप्ताहिक टैरो राशिफल

आशीष पी मिश्रा

9/19/20261 min read

साप्ताहिक कॉस्मिक ऊर्जा एवं कार्ड्स का गहरा विश्लेषण

21 से 27 सितंबर 2026 का यह सप्ताह आंतरिक संघर्षों के अंत, कर्मिक बदलावों और एक नए अध्याय की शुरुआत का संकेत दे रहा है। मेष से मीन सभी बारह राशियों के कार्ड्स पर अगर नज़र डालें तो हम देखते हैं कि, एक तरफ Ten of Swords, Nine of Swords और Five of Cups जैसी भारी ऊर्जाएं हैं, तो वहीं दूसरी तरफ Judgement, The Star, The Sun और The World जैसी हीलिंग, उम्मीद और सफलता देने वाली दिव्य ऊर्जाएं भी आती दिख रही हैं।

इसका अर्थ यह है कि इस सप्ताह ईश्वर आपके जीवन से उन सभी पुरानी रुकावटों, मानसिक तनावों और निराशाओं को धीरे-धीरे समाप्त कर रहा है जो आपको आगे बढ़ने से रोक रही थीं। यह समय पुरानी उदासी और कड़वाहटों को पीछे छोड़कर नए अवसरों को स्वीकार करने और अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखकर आगे बढ़ने का है।

12 राशियों का विस्तृत साप्ताहिक टैरो राशिफल

1. मेष (Aries): Seven of Wands + Wheel of Fortune)

मेष राशि के लिए 21 से 27 सितम्बर 2026 के सप्ताह के लिए इस सप्ताह Seven of Wands और Wheel of Fortune एक बहुत ही मजबूत कॉम्बिनेशन दिखा रहा है। यह सप्ताह आप के लिए प्रतिस्पर्धा और चुनौतियों का डटकर मुकाबला करने और अपनी स्थिति की रक्षा करने वाला सप्ताह होगा, साथ ही साथ कार्ड्स इस week आपके भाग्य के पहिए के घूमने और समय के सकारात्मक बदलाव की ओर भी इशारा कर रहे है। ये दोनों कार्ड्स एक साथ बता रहे हैं कि, शुरुआती संघर्ष और कड़े विरोध के बाद भाग्य पूरी तरह आपके पक्ष में मुड़ने वाला है।



· करियर व बिजनेस: इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों या प्रतिस्पर्धियों की तरफ से आप को कुछ दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन आपकी दृढ़ता और अपने मुद्दों पर स्टैंड लेने की क्षमता आपको विजयी बना सकती है। धैर्य रखियेगा मेरे मेष मित्रों सप्ताह के मध्य से करियर में अचानक सकारात्मक मोड़ आएगा।

· फाइनेंस व मनी: वित्तीय स्थिति में अचानक सुधार देखने को मिलेगा। रुका हुआ धन, उधार दिया हुआ पैसा या कोई अटका हुआ वित्तीय फैसला आपके पक्ष में आता दिख रहा है। नए निवेश का विचार हो तो सही सलाह के साथ आगये बढ़ सकते हैं भाग्य आपका साथ देगा।

· लव व रिलेशनशिप: कुछ बाहरी लोगों के हस्तक्षेप की वजह से आप के रिश्तों में यदि तनाव था तो वह भी इस सप्ताह दूर होना शुरू होगा | बाहरी लोगों को उनकी हद दिखा कर उसे लांघने से रोकना ज़रूरी है | भाग्य के सहयोग से संबंधों में नया मोड़ और मधुरता आएगी।

· हेल्थ व वेलनेस: इस सप्ताह अत्यधिक काम के दबाव के कारण शारीरिक थकान हो सकती है। हालांकि, मानसिक उत्साह और ऊर्जा का स्तर सप्ताह के अंत तक बहुत बढ़िया हो जाएगा।

· सावधानी (Avoid Action): चुनौतियों से घबराकर अपने कदम पीछे न खींचें; अपनी बात पर अडिग रहें।

2. वृषभ (Taurus): Four of Cups + The Empress

वृषभ राशि के लिए 21 से 27 सितम्बर 2026 के सप्ताह के लिए Four of Cups और The Empress का एक बहुत ही विशेष कॉम्बिनेशन आया है। वृषभ राशी के लिए ये दोनों कार्ड्स थोडा असंतोष, बोरियत, उपलब्ध अवसरों को अनदेखा करने या मूड स्विंग्स को दर्शाते है। साथ ही साथ ये भी बताते हैं कि ये सप्ताह प्रचुरता, मातृत्व, समृद्धि और नए अवसरों का है। यह कॉम्बिनेशन बताता है कि आप अपने आसपास मौजूद बेहद शानदार और समृद्ध अवसरों को केवल अपने नकारात्मक या उदास दृष्टिकोण के कारण अनदेखा कर रहे हैं।


· करियर व बिजनेस: वृषभ राशी वालों इस week वर्कप्लेस पर नए प्रपोजल्स मिलने की या आपको नए आइडियाज आने के पुरे योग हैं और इस बात के भी योग हैं की आप उनको बिना सोचे-समझे खारिज कर देंगे पर आप को सचेत रहकर ऐसा करने से बचना है | अपनी सोच का दायरा बढाइये क्योंकि, यह आप की प्रगति का एक सुनहरा अवसर हो सकता है |

· फाइनेंस व मनी: आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत रहने वाली है। धन आगमन के कई स्रोत बनेंगे। आप स्वयं और परिवार की सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे।

· लव व रिलेशनशिप: कोई भी परिस्थिति हो अपने पार्टनर से भावनात्मक रूप से दूरी न बनाएं। आपका पार्टनर आपके प्रति बेहद समर्पित है; उनके प्रेम और प्रयासों को समझें और सम्मान करें |

· हेल्थ व वेलनेस: इस सप्ताह गलत खान पान आपकी सुस्ती और आलस्य का कारण बन सकता है | हार्मोनल असंतुलन की समस्या हो सकती है, इसलिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।

· सावधानी (Avoid Action): बने-बनाए अच्छे माहौल में अतीत की कोई बात निकाल कर माहौल को खराब मत करियेगा |

3. मिथुन (Gemini):Page of Swords + The Lovers

मिथुन राशि के लिए 21 से 27 सितम्बर 2026 के सप्ताह के लिए Page of Swords और The Lovers एक बहुत ही मजबूत कॉम्बिनेशन दिखा रहा है। ये सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए तेज़ और तीक्ष्ण मानसिक सतर्कता, नई जानकारी, रिसर्च और जिज्ञासा का होगा है। इस week गहरे भावनात्मक जुड़ाव, पार्टनरशिप और सही चुनाव करने के स्पस्ट योग हैं | यह कॉम्बिनेशन संकेत देता है कि इस सप्ताह आपको अपने रिश्तों या किसी व्यावसायिक साझेदारी में कोई भी फैसला लेते समय भावनाओं, तथ्यों और लॉजिक का सही संतुलन बनाना होगा।



· करियर व बिजनेस: नए बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट्स या पार्टनरशिप के मौके मिलेंगे। कोई भी एग्रीमेंट साइन करने से पहले सभी क्लॉज़ और डिटेल्स को बहुत ध्यान से पढ़ें।

· फाइनेंस व मनी: मिथुन राशी वालों यूँ तो आप पहले से काफी समझदार हैं पर इस सप्ताह पैसों से जुड़े मामलों में थोड़ी ज्यादा बुद्धिमानी से काम लें। दो अलग-अलग निवेश के विकल्पों में से सही का चयन करने के लिए उस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ की सलाह लें।

· लव व रिलेशनशिप: प्रेम जीवन में नया आकर्षण और प्रगाढ़ता आएगी। यदि किसी बात को लेकर मन में संशय है, तो अपने साथी की जासूसी या शक करने के बजाय उससे सीधी और स्पष्ट बात कर लें।

· हेल्थ व वेलनेस: लगातार कुछ न कुछ सोचने की वजह से सिरदर्द या आंखों में खिंचाव महसूस हो सकता है। स्क्रीन टाइम कम करें, पर्याप्त नींद लें और कुछ समय ध्यान करें।

· सावधानी (Avoid Action): बिना पूरी जानकारी जुटाए जल्दबाजी में किसी भी रिश्ते , दोस्ती या सौदे में कमिटमेंट न दें।

4. कर्क (Cancer): Nine of Swords + The Star

कर्क राशि के लिए 21 से 27 सितम्बर 2026 के सप्ताह के लिए Nine of Swords और The Star का एक बहुत ही गहरा और हीलिंग कॉम्बिनेशन आया है। इस सप्ताह कर्क राशी वालों को अत्यधिक मानसिक तनाव, एंग्जायटी, अनिद्रा और काल्पनिक डर की समस्या हो सकती है | लेकिन साथ साथ आशा, कॉस्मिक हीलिंग, मानसिक शांति और दिव्य मार्गदर्शन भी आप को मिलने के योग बने हैं | यह दोनों tarot कार्ड्स का साथ आना बता रहा है कि आप जिस मानसिक अंधकार और तनाव से गुजर रहे थे, अब उसमें आशा और हीलिंग की एक नई किरण आप को दिखेगी |



· करियर व बिजनेस: कार्यक्षेत्र को लेकर मन में बना अकारण डर और असुरक्षा का माहौल अब समाप्त होगा। आपको अपनी मेहनत का सही फल मिलेगा और रुकी हुई योजनाएं पुनः गति पकड़ेंगी।

· फाइनेंस व मनी: वित्तीय चिंताएं धीरे-धीरे दूर होंगी। आय के नए और स्थायी साधन मिलने से मन में सुरक्षा की भावना आएगी।

· लव व रिलेशनशिप: रिश्तों में चल रहा मानसिक तनाव और गलतफहमियां दूर होंगी। पार्टनर का सहयोग आपको हीलिंग देगा और संबंधों में पुनः विश्वास जागेगा |

· हेल्थ व वेलनेस: काफी समस्य से चल रही अनिद्रा, डिप्रेशन और एंग्जायटी से कर्क राशी वालों आप को राहत मिलेगी। आप अपना स्वास्थ्य जल्दी सुधारना चाहते हैं तो ध्यान और योग के साथ साथ प्रकृति के बीच समय बिताना आप के लिए लाभदायक होगा |

· सावधानी (Avoid Action): रात को सोने से पहले कुछ भी डिप्रेसिंग , dark या नकारात्मक विडियो या फिल्मे ना देखें | हनुमान चालीसा पढ़ते पढ़ते सो जाएँ

5. सिंह (Leo): Three of Wands + The Sun

सिंह राशि के लिए 21 से 27 सितम्बर 2026 के सप्ताह के लिए Three of Wands और The Sun का एक अत्यंत शक्तिशाली, ऊर्जावान और स्पस्ट सफलता दिखाने वाला कॉम्बिनेशन आया है। सिंह राशी वालों यह सप्ताह आप के लिए दूरगामी सोच, विदेश या दूर स्थानों से व्यापार विस्तार और नए क्षितिज की तलाश को दिखाता है। साथ ही साथ प्रसिद्धि, सफलता, स्पष्टता और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का भी योग बन रहा है। यह कॉम्बिनेशन बता रहा है कि आपके द्वारा भूतकाल में बनाई गई योजनाएं अब आपको विश्वस्तरीय सफलता और सम्मान देने वाली हैं।



· करियर व बिजनेस: बिजनेस एक्सपेंशन के लिए यह बेस्ट टाइम है। विदेशी कंपनियों, आयात-निर्यात या ऑनलाइन वर्क से जुड़े लोगों को भारी मुनाफा और पहचान मिलेगी।

· फाइनेंस व मनी: सिंह राशी वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन का भारी आगमन होगा और प्रॉपर्टी या बड़े एसेट्स में निवेश का बहुत ही शुभ योग इस सप्ताह है।

· लव व रिलेशनशिप: पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में अपार खुशियां, गर्मजोशी और मान-सम्मान रहेगा। संतान पक्ष से कोई बहुत बड़ी सफलता की खबर मिल सकती है।

· हेल्थ व वेलनेस: आपका स्वास्थ्य और ऊर्जा का स्तर अपने चरम पर रहेगा। पुरानी बीमारियों से पूरी तरह छुटकारा मिलेगा।

· सावधानी (Avoid Action): सिंह राशी वालों बस अति-उत्साह या अहंकार में आकर किसी का अपमान करने से आप को बचना है |

6. कन्या (Virgo): Eight of Pentacles + Temperance

कन्या राशि के लिए 21 से 27 सितम्बर 2026 के सप्ताह के लिए Eight of Pentacles और Temperance का एक बहुत ही संतुलित और समर्पण को दर्शाने वाला कॉम्बिनेशन आया है। कन्या राशी वालों यह सप्ताह आप के लिए कड़ी मेहनत, अपनी स्किल्स को निखारने और काम में निपुणता लाने का सप्ताह है। साथ ही साथ ये week धैर्य, शांति, हीलिंग और जीवन में संतुलन का भी है। यह कॉम्बिनेशन कह रहा है कि आपकी निरंतर मेहनत और शांत दृष्टिकोण आपको अपने क्षेत्र में एक मास्टर बनाएगा और बेहतरीन परिणाम देगा।

· करियर व बिजनेस: कन्या राशी वालों इस week वर्कप्लेस पर आपकी कार्यकुशलता और डेडिकेशन की बहुत तारीफ होगी। आप अपने कौशल को निखारने के लिए कोई नया कोर्स या ट्रेनिंग शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में बहुत लाभदायक होगा।

· फाइनेंस व मनी: इस सप्ताह धन का आगमन अच्छा बना रहेगा | आप फालतू खर्चों पर नियंत्रण रखेंगे और अपनी सेविंग्स को बहुत ही व्यवस्थित तरीके से मैनेज करेंगे।

· लव व रिलेशनशिप: कन्या राशी वालों इस week आपको अपने रिश्तों में धैर्य और समझदारी देखने को मिलेगी। पार्टनर के साथ बातचीत में सौम्यता बनी रहेगी, यदि कोई पुराना तनाव था तो पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।

· हेल्थ व वेलनेस: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बहुत ही संतुलित रहेगा। सही डाइट और संतुलित जीवनशैली से आप खुद को बहुत फिट महसूस करेंगे।

· सावधानी (Avoid Action): कन्या राशी वालों के लिए ये चेतावनी है कि,काम में इतने भी व्यस्त न हो जाएं कि अपने व्यक्तिगत जीवन को पूरी तरह भूल जाएं।

7. तुला (Libra): Ten of Swords + Judgement

तुला राशि के लिए 21 से 27 सितम्बर 2026 के सप्ताह के लिए Ten of Swords और Judgement का एक अत्यंत महत्वपूर्ण कर्मिक न्याय दर्शाने वाला कॉम्बिनेशन आया है। तुला राशी वालों यह सप्ताह आप के लिए किसी दुखद स्थिति के अंत, किसी करीबी द्वारा धोके या जीवन के सबसे निचले स्तर पर पहुंचने का संकेत दे रहा है, लेकिन इसके साथ 'जजमेंट' कार्ड का आना यह सिद्ध करता है कि पुरानी कड़वी परिस्थितियों का अंत होकर अब आपका नया जन्म हो रहा है; ईश्वर आपके साथ न्याय करने जा रहा है।



· करियर व बिजनेस: तुला राशी वालों यदि किसी जॉब या प्रोजेक्ट में आपका नुकसान हुआ था, तो उस अध्याय को बंद समझें। अब एक बिल्कुल नए और बहुत बड़े करियर की शुरुआत होने वाली है जहाँ आपको आपका खोया हुआ सम्मान वापस मिलेगा।

· फाइनेंस व मनी: आर्थिक तंगी या धोखे का दौर समाप्त हो रहा है। लीगल मैटर्स या रुके हुए पैसों का फैसला आपके फेवर में आएगा, जिससे वित्तीय स्थिति सुधरेगी।

· लव व रिलेशनशिप: तुला राशी वालों को जो लोग केवल मानसिक दर्द दे रहे थे, वे आपकी लाइफ से हमेशा के लिए बाहर हो जाएंगे। ईश्वर आपके जीवन में सच्चे और समर्पित रिश्तों का नया रास्ता बना रहे है।

· हेल्थ व वेलनेस: पुरानी गंभीर बीमारियों या मानसिक आघात से हीलिंग मिलेगी। इस सप्ताह तुला राशी वालों आपकी शारीरिक थकान दूर होगी और आप पुनर्जीवित महसूस करेंगे।

· सावधानी (Avoid Action): तुला राशी वालों के लिए यही चेतावनी है की जो चले गए हैं, या जो परिस्थितियां खत्म हो चुकी हैं उनका शोक न मनाएं; ईश्वर आप के लिए जो भी नए निमंत्रण नए अवसर दे रहें हैं उसे स्वीकार करें।

8. वृश्चिक (Scorpio): Five of Cups + The Chariot

वृश्चिक राशि के लिए 21 से 27 सितम्बर 2026 के सप्ताह के लिए Five of Cups और The Chariot एक बहुत ही रोचक कॉम्बिनेशन दिखा रहा है। वृश्चिक राशी इस सप्ताह आप अपने नुकसान पर पछताने,, निराशा में डूबने, और जो चला गया उसी पर ध्यान केंद्रित करने में बिता सकते हैं ,लेकिन The Chariot संकेत दे रहा है की यदि आप चाहें तो ये week लक्ष्य की ओर तीव्र गति, संकल्प, आत्म-नियंत्रण और जीत का भी हो सकता है। यह कॉम्बिनेशन बहुत स्पष्ट संदेश दे रहा है कि अतीत के नुकसान का रोना छोड़कर अगर आप अपनी बची हुई शक्तियों को समेटकर आगे बढ़ेंगे, तो आपकी जीत सुनिश्चित है। किसी यात्रा का योग है|



· करियर व बिजनेस: वृश्चिक राशि वालों यदि आप ने इस week नए लक्ष्यों पर फोकस किया तो आपकी इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प से आप करियर में बहुत तेजी से आगे बढ़ेंगे और विरोधियों को परास्त करेंगे।

· फाइनेंस व मनी: इस week सोच समझ कर की गई यात्रा आने वाले समय में नए काम और यात्राओं से बहुत अच्छा धन लाभ होने के योग हैं।

· लव व रिलेशनशिप: वृश्चिक राशी के इस week टूटे हुए रिश्ते के दुख से बाहर निकलना होगा। आपकी जिंदगी में नए और बहुत खूबसूरत अवसरों की शुरुआत हो रही है, बस अपनी आंखें और दिल खुले रखें।

· हेल्थ व वेलनेस: भावनात्मक तनाव और पुरानी यादों की वजह से पेट या पाचन की समस्या हो सकती है। हो सके तो थोडा सा वर्कआउट और रनिंग अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

· सावधानी (Avoid Action): वृश्चिक राशी वालों आप के लिए दो मुख्या चेतावनियाँ हैं की एक तो गाडी संभाल कर चलायें, संतुलन बिगड़ने से चोट लग सकती है और दूसरा कि,अतीत की कड़वाहट को अपने वर्तमान और भविष्य पर हावी न होने दें।

9. धनु (Sagittarius): Six of Wands + The Hierophant

धनु राशि के लिए 21 से 27 सितम्बर 2026 के सप्ताह के लिए Six of Wands और The Hierophant का एक अत्यंत प्रतिष्ठित और विजय दिलाने वाला कॉम्बिनेशन आया है। धनु राशी वालों यह सप्ताह आप के लिए सार्वजनिक सफलता, सार्वजनिक मान्यता (public recognition), विजय और उत्सव का संकेत ले कर आया है। साथ ही साथ यह सप्ताह पारंपरिक मूल्यों, आध्यात्मिक मार्गदर्शन, गुरु कृपा और संस्थागत सफलता का भी है। यह कॉम्बिनेशन बताता है कि आपको अपने बड़ों, गुरुओं या किसी बड़ी संस्था के सहयोग से सार्वजनिक क्षेत्र में बहुत बड़ी सफलता मिलने वाली है। गुरुओं और मंदिरों की सेवा से आप का भाग्योदय होगा |



· करियर व बिजनेस: धनु राशी वालों इस week आपको कार्यक्षेत्र में promotion, सम्मान या कोई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने की भी संभावना है। सीनियर्स और मैनेजमेंट आपके काम की सार्वजनिक रूप से सराहना करेंगे।

· फाइनेंस व मनी: धनु राशी की वित्तीय स्थिति इस सप्ताह बहुत मजबूत होगी। किसी पारंपरिक व्यवसाय, पैतृक संपत्ति या सुरक्षित निवेश से बड़ा लाभ होने के योग हैं।

· लव व रिलेशनशिप: पारिवारिक रिश्तों को सामाजिक मान्यता मिलेगी। यदि आप विवाह की योजना बना रहे हैं, तो परिवार और बड़ों के आशीर्वाद से रिश्ता पक्का होने के भी योग हैं।

· हेल्थ व वेलनेस: आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। धनु राशी वालों का स्वास्थ्य इस week पूरी तरह से अनुकूल रहेगा और आप खूब ऊर्जावान रहेंगे।

· सावधानी (Avoid Action): धनु राशी वालों को इस सप्ताह किसी भी हाल में किसी धर्म, परंपरा , रीति-रिवाज़ या गुरु का अपमान करने से बचना है | सफलता मिलने पर अपनी परंपराओं और बड़ों के प्रति आदर कम न होने दें।

10. मकर (Capricorn): Two of Swords + High Priestess

मकर राशि के लिए 21 से 27 सितम्बर 2026 के सप्ताह के लिए Two of Swords और High Priestess का एक अत्यंत रहस्यमयी और मानसिक द्वंद्व को दर्शाने वाला कॉम्बिनेशन आया है। मकर राशी वालों यह सप्ताह आप के लिए दो विकल्पों के बीच असमंजस, आंखों पर पट्टी बंधे होने, और फैसला न ले पाने की स्थिति को दिखा रहा है। साथ ही साथ आप इस week ज़बरदस्त अंतर्ज्ञान (intuition), गुह्य ज्ञान, और आंतरिक आवाज का अनुभव भी करेंगे। यह कॉम्बिनेशन कह रहा है कि तर्कों के जाल या भ्रम में उलझने के बजाय इस सप्ताह आप अपनी अंतरआत्मा की आवाज (gut feeling) सुनें, और अपने आप आपको सही रास्ता दिख जायेगा।



· करियर व बिजनेस: मकर राशी वाले इस सप्ताह करियर के बारे में अपने आप को किसी दोराहे पर खड़ा महसूस करेंगे | ख़ास कर बाहरी लोगों की सलाह आप को भ्रमित कर सकती है है परन्तु आप शांत होकर सिर्फ अपने इनर-विजडम (अंतर्ज्ञान) पर भरोसा करके फैसला लें तो लाभ होगा।

· फाइनेंस व मनी: मकर राशी वालों इस सप्ताह धन के मामलों में फिलहाल कोई बड़ा जोखिम भरा फैसला लेने से आप को बचना चाहिए | आप से कोई महत्वपूर्ण जानकारी छुपाए जाने की सम्भावना है, इसलिए टर्म्स और कंडीशंस को ध्यान से पढ़ें और पेपर्स को बहुत गहराई से जांच कर ही आगे बढ़ें |

· लव व रिलेशनशिप: इस सप्ताह मकर राशी वालों को रिश्तों में दिल और दिमाग के बीच कशमकश का सामना करना पद सकता है। जब तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट न हो जाए, तब तक शांत रहें और अपने साथी को कोई भी प्रतिक्रिया न दें।

· हेल्थ व वेलनेस: मानसिक तनाव, एंग्जायटी और आंखों या सिर में दर्द रह सकता है। मेडिटेशन और एकांत में समय बिताना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा।

· सावधानी (Avoid Action): मकर राशी वालों इस सप्ताह भ्रम की स्थिति में जबरदस्ती कोई जल्दबाजी भरा फैसला न लें, ज़रूरी ना हो तो अगले सप्ताह तक के लिए फैसला टाल दें।

11. कुंभ (Aquarius): King of Wands + The World

कुंभ राशि के लिए 21 से 27 सितम्बर 2026 के सप्ताह के लिए King of Wands और The World का एक अत्यंत भव्य, शक्तिशाली और अंतरराज्यीय या अंतररास्ट्रीय सफलता देने वाला कॉम्बिनेशन आया है। कुम्भ राशी वालों पिचले कुछ सप्ताह आप ने काफी दबाव और निराशा में निकाले हैं पर यह सप्ताह आप के लिए एक दूरदर्शी नेता, आप की निर्णय क्षमता, अधिकार और विशाल विजन का होगा। वहीं 'द वर्ल्ड' बता रहा है की आप के जीवन का एक विशाल चक्र समाप्त हुआ है और अब आप के वैश्विक पहचान, और यात्राओं के आरम्भ का समय आरम्भ हो रहा है | यह कॉम्बिनेशन बता रहा है कि आपकी लीडरशिप और विजन आपको वैश्विक या राष्ट्रीय स्तर पर बहुत बड़ी कामयाबी दिलाने वाला है।



· करियर व बिजनेस: कुम्भ राशी वालों यदि आपका बिजनेस विदेश, मल्टीनेशनल कंपनियों या बड़े नेटवर्क से जुड़ा है, तो यह सप्ताह ज़बरदस्त सफलता देगा। वर्कप्लेस पर आपकी लीडरशिप की धाक जमेगी।

· फाइनेंस व मनी: आर्थिक रूप से यह सप्ताह समृद्धि देने वाला होगा। आय के कई सारे स्रोत बनेंगे। अंतरराष्ट्रीय या दूर के स्रोतों से भी धन लाभ होगा।

· लव व रिलेशनशिप: प्रेम और पारिवारिक जीवन में एक खूबसूरत चक्र पूरा होगा। यात्राओं के योग हैं। पार्टनर के साथ आपसी समझ और सम्मान बढेगा |

· हेल्थ व वेलनेस: कुम्भ राशि वालों आपका स्वास्थ्य इस week शानदार रहेगा। आप पूर्ण रूप से ऊर्जावान, आत्मविश्वासी और फिट महसूस करेंगे।

· सावधानी (Avoid Action): कुम्भ राशी वालों आप इस सप्ताह अपनी सत्ता या अधिकार का दुरुपयोग करने से बचें, परिवार और टीम को साथ लेकर चलने से ही शुभता आयेगी ।

12. मीन (Pisces): Ten of Pentacles + The Fool

मीन राशि के लिए 21 से 27 सितम्बर 2026 के सप्ताह के लिए Ten of Pentacles और The Fool का एक बहुत ही सुंदर और समृद्ध कॉम्बिनेशन आया है। मीन राशी वालों यह सप्ताह आप के लिए सुख-समृद्धि, पैतृक संपत्ति, दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा और स्थिरता योग लेकर आया है। साथ ही साथ आप एक नई, बेपरवाह, और ऊर्जा से भरी शुरुआत का अनुभव भी करेंगे | इस week आप बिना डर के कोई नया कदम उठाने की तरफ भी आगे बढ़ेंगे | यह कॉम्बिनेशन बता रहा है कि एक मजबूत वित्तीय और पारिवारिक बैकअप के दम पर आप अपने जीवन में एक नया साहसिक काम शुरू करने जा रहे हैं।



· करियर व बिजनेस: मीन राशी वालों इस week यदि आप अपनी पुरानी लीक से हटकर कोई बिल्कुल नया स्टार्ट-अप या करियर पाथ चुनना चाहते हैं, तो यह बेस्ट टाइम है। पारिवारिक सपोर्ट से आपका नया प्रोजेक्ट को अच्छी सफलता मिलेगी |

· फाइनेंस व मनी: मीन राशी वालों इस week आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पैतृक संपत्ति या परिवार के सहयोग से धन लाभ होगा। यदि आप कहीं पर इन्वेस्ट करने के की सोच रहे थे तो अब आपके पास पर्याप्त बैकअप होगा।

· लव व रिलेशनशिप: मीन राशी वालों इस सप्ताह आप के लव लाइफ और पारिवारिक जीवन में उत्सव जैसा वातावरण रहेगा। आप पुरानी चिंताओं को छोड़कर अपने पार्टनर के साथ एक नए, चुलबुले और आनंददायक दौर की शुरुआत कर सकते हैं।

· हेल्थ व वेलनेस: मीन राशी वालों इस week आपका मन बहुत हल्का और तनावमुक्त रहेगा। आप बच्चों जैसी नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। बस यात्राओं के दौरान थोड़ी सावधानी रखें।

· सावधानी (Avoid Action): मीन राशी वालों के लिए बस यह चेतावनी है की अत्यधिक उत्साह में आकर अति-जोखिम भरे या लापरवाही भरे कदम न उठाएं।

वार्षिक बर्थडे राशिफल (21 - 27 सितंबर को जन्मे जातकों के लिए)

यदि आपका जन्मदिन 21 सितंबर से 27 सितंबर के बीच आता है, तो आपका Sun Sign कन्या (Virgo) और तुला (Libra) के संधिकाल (Cusp) पर है। आने वाला वर्ष आपके लिए 'पारिवारिक समृद्धि, अनुशासित मेहनत, चमत्कारी सफलता और सकारात्मक बदलाव' का एक अद्भुत चक्र लेकर आ रहा है। आपके लिए निकले 4 कार्ड्स का तीन-तीन महीने का विभाजन इस प्रकार है:



1. सितंबर से नवंबर 2026 : Ten of Cups

वर्ष के शुरुआती तीन महीने भावनात्मक रूप से बेहद समृद्ध और संतोषजनक रहेंगे | 'टेन ऑफ कप्स' का आना यह दर्शाता है कि सितम्बर से नवम्बर 2026 के तीन महीनों में आपको पारिवारिक खुशियां, विवाह, संतान सुख या घर में कोई बड़ा उत्सव देखने को मिलेगा। आप मानसिक रूप से बहुत संतुष्ट रहेंगे।



2. दिसंबर 2026 से फरवरी 2027: Knight of Pentacles

सर्दियों के इन तीन महीनों में आपका पूरा ध्यान अपने करियर और फाइनेंस पर केंद्रित होगा। 'नाइट ऑफ पेंटाकल्स' यह दिखाता है कि साल 2027 की शुरुवात में आप बहुत ही अनुशासित, धीमी लेकिन ठोस गति से अपनी योजनाओं पर काम करेंगे। इन तीन महीनों में आपकी आर्थिक स्थिति न सिर्फ मजबूत होगी बल्कि सुरक्षित भी होगी।



3. मार्च से मई 2027: The Magician

2027 के ये तीन महीने आपके लिए चमत्कारी रहेंगे । 'द मैजिशियन' का आना यह दिखाता है कि आपके इन तीन महीनों में आप के भीतर छुपी प्रतिभाएं और आपके रिसोर्सेस निखरकर सामने आएंगे। आप जो भी नया काम शुरू करेंगे, उसमें सफलता आपके कदम चूमेगी। आपकी मेनिफेस्टेशन पावर चरम पर होगी।



4. जून से अगस्त 2027: Six of Swords

आप के अगले जन्मदिन के पहले के तीन महीने अर्थात वर्ष के अंतिम तीन महीनों अर्थात जून से अगस्त 2027 में आप सभी पुरानी सभी कड़वाहटों, तनावों और संघर्षों को पीछे छोड़कर एक शांत और प्रगतिशील mindset की ओर आगे बढ़ेंगे। 'सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स' का आना यह दिखाता है कि ये तीन महीने यात्राओं, स्थान परिवर्तन और मानसिक शांति पाने के होंगे |

जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं |



इसी सप्ताह 25 सितम्बर 2026 को 11 दिन के उत्सव के बाद विघ्नहर्ता मंगलमूर्ति भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन होगा | भगवान् गणपति से पूरी श्रद्धा और भक्ति से विनती करिए की बाप्पा आप हम सभी के सरे दुःख, रोग, भय और बढ़ाएं समाप्त करते जाइये | आप के आशीर्वाद से हम अपनी सभी पुरानी कड़वी यादों, असफलताओं और तनाव को पीछे छोड़कर एक नए, उर्जावान और मंगलमय मार्ग पर आगे बढ़ें | याद रखिये जब आप अपने अतीत को ज़बरदस्ती पकड़ना छोड़ देते हैं, तभी ब्रह्मांड आपके हाथों में नई और बेहतर चीजें थमाता है।

व्यक्तिगत परामर्श

यदि आप अपनी जन्मपत्री (Kundali) और टैरो कार्ड्स के माध्यम से व्यक्तिगत मार्गदर्शन पाना चाहते हैं, अपनी लव लाइफ, करियर, या फाइनेंस की किसी जटिल समस्या का सरल समाधान चाहते हैं, तो आप www.astrosanatan.in पर जाकर अपना पर्सनल सेशन बुक कर सकते हैं।

आप का सप्ताह शुभ हो |



आशीष पी मिश्रा

टैरो रिसर्चर, रीडर व ज्योतिषी

संस्थापक : astrosanatan.in